कटनीमध्य प्रदेश

अधिकारी विहीन हो गया सीएमएचओ ऑफिस, एक साथ कई अफसरों के तबादले, एक की पोस्टिंग, वो भी स्टे पर, कामकाज व स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा असर

कटनी, यशभारत। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले दिनों किए गए तबादलों से कटनी जिले का स्वास्थ्य विभाग सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां पदस्थ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश अठ्या को जहां दमोह जिले में पदस्थ किया गया है तो वहीं इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ चार अन्य अधिकारियों की अन्यत्र जिले में पोस्टिंग की गई है। इन अधिकारियों के रिलीव होने के बाद जिले का सीएमएचओ कार्यालय अधिकारी विहीन हो गया है। अब यहां पर सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर और प्रभारी टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई के रूप में केवल दो ही अधिकारी कार्य कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिन अधिकारियों का कटनी जिले से तबादला किया गया है, उनके स्थान पर किसी भी अधिकारी की पोस्टिंग नहीं की गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्वास्थ्य केन्द्रों का कामकाज और स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतर गई हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक लोक स्वास्थ्य संचालनालय भोपाल द्वारा कुछ दिन पहले मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों, सिविल सर्जन, नर्सिंग ऑफीसर एवं अन्य अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई थी। जिसमे कटनी जिले में पदस्थ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश अठ्या को दमोह जिले में पदस्थ किया गया था और कन्हवारा में पदस्थ डॉ. राज सिंह ठाकुर को प्रभारी सीएमएचओ के पद पर नियुक्त किया था। डॉ. राज सिंह ठाकुर के प्रभारी सीएमएचओ बनने के बाद अब कन्हवारा डॉक्टर विहीन हो गया है। जिससे यहां की स्वास्थ्य सेवाओं पर खासा असर पड़ रहा है।
पहली बार चार अधिकारियों के साथ तबादले
इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़वारा में पदस्थ सीबीएमओ डॉ. अनिल झामनानी को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी निमाड़ी, डीएचओ टू डॉ. डी जे मोहन्ती को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मंडला, डीएचओ वन डॉ. शोभा चौधरी को संयुक्त संचालक जबलपुर और रीठी सीबीएमओ डॉ. पंकज भदौलिया को उप संचालक नेशनल हेल्थ मिशन भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है। इस तरह एक साथ 5 अधिकारियों का कटनी से तबादला किए जाने से जिले का स्वास्थ्य विभाग अधिकारी विहीन हो गया है। जिससे शासकीय कामकाज पर असर पड़ रहा है। यह भी पता चला है कि लोक स्वास्थ्य संचालनालय भोपाल द्वारा संयुक्त संचालक कार्यालय जबलपुर में पदस्थ डॉ. भरत खटीक का कटनी जिले में डीएचओ के पद पर स्थानांतरण किया था लेकिन उन्होंने हाईकोर्ट से सटे ले लिया है। WhatsApp Image 2025 06 25 at 12.05.49

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button