देश

अधारताल जबलपुर के रहने वाले हैं कटनी के नए एसपी अभिनय विश्वकर्मा, 1 लाख की नौकरी छोड़कर फेस की यूपीएससी, बने एसपी

कटनी, यशभारत। कटनी जिले के नए एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने लिए 1 लाख रुपए महीने की जॉब छोड़कर पूरी मेहनत के साथ यूपीएससी की तैयारी की। इस दौरान वे सिर्फ फैमिली मेंबर्स से बात करते थे और सोशल मीडिया से भी दूरी बनाई रखी। कटनी आने से पहले वे इंदौर में नगरीय पुलिस उपायुक्त के पद पर पदस्थ थे।

उन्होंने यह एग्जाम 196वीं रैंक हासिल कर क्वालिफाई किया था। अभिनय न्यू राम नगर अधारताल निवासी हैं। उन्होंने दिल्ली में रहकर प्रिपरेशन की और रोज 15 से 18 घण्टे पढ़ाई को दिए। दिलचस्प बात यह है कि मिडिल क्लास फैमिली से आने वाले अभिनय ने आईपीएस बनने के सपने को पूरा करने के लिए 1 लाख रुपये महीने की नौकरी छोड़ दी थी। अभिनय ने जबलपुर के सेंट अलॉयसियस स्कूल और केन्द्रीय विद्यालय वीएफजे से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने आईआईटी जेईई एग्जाम क्वालीफाई किया और आईआईटी बीएचयू से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इंजीनियिरिंग के बाद एक ऑटोमोबाइल कंपनी में 1 लाख रुपए महीने की जॉब उन्हें मिली। 1 साल तक जॉब करने के बाद उन्होंने जॉब छोड़ दी। अभिनय के पिता मोती विश्वकर्मा पटवारी हैं, वहीं माँ कल्पना कोसमघाट में एचएम हैं। घर में उनके अलावा दो भाई और हैं।Screenshot 20250601 214826 WhatsApp2

images 7 18

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button