अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल : मेहता ग्राम के पास की घटना,घंसौर पुलिस कर रही जांच

सिवनी यश भारत:- आदिवासी बाहुल्य विकास खंड घंसौर के अंतर्गत आने वाले मेहता ग्राम के समीप सुबह के समय एक सड़क हादसा हो गया। जहां अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो।गया। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार देवेंद्र कुर्वेति नामक व्यक्ति घंसौर जा रहा था। जब वह मेहता ग्राम के समीप पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार घायल हो गया। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने घंसौर पुलिस और 108 वाहन में दी। घायल को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर लाकर भर्ती कराया गया।
जहां उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। घंसौर थाना प्रभारी डोमन सिंह मरावी का कहना है कि सूचना मिली थी कि मेहता ग्राम के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार के घायल होने की जानकारी मिली थी। फिलहाल घटनाक्रम की जांच की जा रही है।