मध्य प्रदेशराज्य

अखिल भारतीय साहित्य परिषद अधिवेशन: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज मध्य प्रदेश के रीवा दौरे पर : देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 1200 से अधिक प्रख्यात साहित्यकार लेंगे भाग

Table of Contents

रीवा lभारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज मध्य प्रदेश के रीवा दौरे पर हैं. पूर्व राष्ट्रपति रीवा के कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय साहित्य परिषद अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. इस भव्य आयोजन के शुभारंभ समारोह में भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. तीन दिनों तक चलने वाले इस साहित्यिक महाकुंभ में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 1200 से अधिक प्रख्यात साहित्यकार भाग लेंगे.

इसके साथ ही 20 से अधिक पद्म विभूषण से सम्मानित महान विभूतियां भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी. यह आयोजन रीवा के लिए ऐतिहासिक और गौरव का क्षण होगा, जहां साहित्य, संस्कृति और संवाद का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा.
कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय कार्यक्रम
विविधता में एकता का दिया जाएगा संदेश
भारतीय भाषाओं और साहित्यकारों के उत्थान के लिए कार्यरत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समविचार संगठन अखिल भारतीय साहित्य परिषद का त्रिवार्षिक अखिल भारतीय अधिवेशन 7, 8 और 9 नवंबर 2025 को रीवा में आयोजित किया जा रहा है. अधिवेशन के शुभारंभ अवसर पर भव्य “वेद यात्रा” शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा. जो शहर के मुख्य मार्गो से होकर गुजरेगी. इस विशेष यात्रा में वेदों और सांस्कृतिक ग्रंथों को पालकी में विराजित कर शोभायात्रा के रूप में निकाला जाएगा. यात्रा में देशभर से आए साहित्यकार अपने-अपने क्षेत्रीय और पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे, जो भारत की विविधता में एकता का अद्भुत संदेश प्रस्तुत करेंगे.
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को भोपाल से करीब 2 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. जहां से करीब ढाई बजे रीवा के कृष्णा राजकपूर ऑडियोरियम में आयोजित 3 दिवसीय अखिल भारतीय अधिवेशन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुशील चंद्र त्रिवेदी मधुपेश करेंगे. इसके उद्घाटनकर्ता मराठी के प्रख्यात उपन्यासकार एवं चिंतक विश्वास महीपति पाटिल होंगे. जबकि विशिष्ट अतिथियों में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. ऋषि कुमार मिश्र, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीधर पराड़कर और राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. पवनपुत्र बादल होंगे.
अधिवेशन संयोजक चंद्रकांत तिवारी ने बताया, ” यह आयोजन रीवा के लिए ऐतिहासिक अवसर है, क्योंकि किसी भी संगठन के अखिल भारतीय स्तर का यह पहला अधिवेशन रीवा में आयोजित हो रहा है. परिषद तीन वर्ष में एक राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन करती हैं. अब तक 16 राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन हो चुके हैं. इस बार 17वें साहित्यिक परिषद त्रिवार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम के आयोजन का शुभारंभ रीवा में होने जा रहा है. जिसके साक्षी भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगेl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button