मध्य प्रदेशराज्य

अंधी हत्या का खुलासा : रंजिशन डंडे से पीट कर खेत में फेंक दिया था शव

नरसिंहपुर l नरसिंहपुर में अंधी हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है l

 

जानकारी के अनुसार 11 मार्च थाना करेली पुष्पेंद्र ठाकुर ने करेली थाना आकर रिपोर्ट लिखाई की 10 -2-2026 लगभग शाम 6 बजे अपने साले हक्कू ठाकुर के ग्राम रातिकरार गया था, इसके पश्चात वह अपने घर जोकी रिजबान के खेत पास स्थित है. वापस पहुंचा तो उसकी वंदना ठाकुर उम्र लगभग 25 वर्ष ,घर नही मिलीl घर के बाहर आवाज लगाने पर कोई जबाब नही मिला l प्रार्थी द्वारा बताया गया की रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति से मोबाइल लेकर अपनी पत्नी के मोबाइल पर काल किया गया जिससे अनूप पटैल नामक व्यक्ति ने फोन उठाया , और बताया की यह मोबाइल उसके आटो के पीछे पडा मिला हैl उसके पश्चात प्राथी खेत के मालिक रिजवान को फोन को घटना की जानकारी दी, खेत मालिक के मौके पर आने पर दोनों ने आसपास तलाश कियाl खेत में खून के धब्बे एवं घसीटने के निशान दिखाई दिए, आगे तलाश करने पर प्रार्थी की पत्नी वंदना ठाकुर गेहूं के खेत की मेढ पर खून से लथपथ मृत हालत मिली, अंधी हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक स्वयं तत्काल मौके पर पहुंचे, घटना की गंभीरता को देखतै हुए पुलिस अधीक्षक डॉ ऋषिकेश मीना स्वयं भी मौके पर गए, वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गएl

 

 आरोपियों की पतासाजी हेतू विशेष टीम गठित की गई, एफ एस एल एफ फिंगर प्रिंट टीम द्वारा डॉग स्क्वायड की टीम द्वारा आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया तकनीकी साक्षी एवं मुख्य तंत्र को सक्रिय कर आरोपी की पहचान की गई l प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पताशाही एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ऋषिकेश मीणा द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संधि भूरिया के मार्गदर्शन में एसडीओपी नरसिंहपुर मनोज गुप्ता के नेतृत्व में थाना प्रभारी करेली को विशेष टीम गठन की गईl जिसके द्वारा जानकारी एकत्रित की गई lआपसी विवाद के चलते आरोपी ने हत्या की घटना को अंजाम दिया lपुलिस द्वारा किए गए अथक प्रयासों के चलते एक जानकारी प्राप्त हुई कि लगभग 15 दिवस पूर्व एक मासिक पंचायत में वंदना द्वारा प्राधिकरण निवासी मोहम्मद इरशाद से आपसी विवाद के चलते आपत्तिजनक बातें की गई थी इस बात से आरोपी रंजिश रखने लगा थाl

 अंधी हत्या की अज्ञात आरोपी को 36 घंटे के अंदर किया पुलिस ने गिरफ्तार 

 

अंधी हत्या के प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पताशाजी के दौरान मोहम्मद को गिरफ्तार कर पूछताछ की गईl पूछताछ में आरोपी द्वारा हत्या को अंजाम देना स्वीकार किया गया पुलिस जांच को निर्मित करने हेतु आरोपी द्वारा चालाकी से मृतका का मोबाइल फोन एक चलते हुए ऑटो छोटा हाथी में फेंक दिया गया था आरोपी ने पूछताछ पर स्वीकार किया कि दिनांक की 10 3.2026 को लगभग रात 9:30 बजे उसने घर में अकेला पाकर डंडे से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी तथा खेत की मेड के किनारे फेंक दियाl घटना के बाद आरोपी मृतिका का मोबाइल फोन अपने साथ ले गया और पहचान छुपाने की उद्देश्य से रास्ते में चल रही एक छोटा हाथी में फेंक दियाl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button