मध्य प्रदेशराज्य

सिरफिरे आशिक की करतूत : गर्भवती युवती का अपहरण कर जंगल में 25 किलोमीटर पैदल चलाया, पुलिस ने जंगल से किया बरामद

Table of Contents

ग्वालियर l तिघरा थाना क्षेत्र से करीब 15 किलोमीटर दूर गुर्जा गांव से अपहरण कर ले जाई गई महिला को बरामद कर लिया गया। बदमाश उसे लंका के पहाड़ के जंगल में छोड़कर भाग गए। बताया जा रहा है कि पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है दरअसल आरोपी योगी महिला से शादी करना चाहता था जबकि आरोपी की आपराधी गतिविधियों को देखते हुए महिला की शादी यहां हो गई जिससे बौखलाए आरोपी ने महिला को उठाकर ले गया था पुलिस मामले में तहकीकात कर रही है l

पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला यहां जंगल में अकेली बैठी हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसका रेस्क्यू किया। अपहरण हुई गर्भवती महिला रीना के मिलने के बाद उसे इलाज और जांच के लिए कमला राजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

अंजू जब पुलिस को मिली तब उसके पैर कांटों से फटे थे। बदमाश महिला को लगभग 25 किलोमीटर जंगल में पैदल चला चुका था। वह रुक-रुक चल रहे थे, लेकिन जंगल के कांटो पत्थरों से उसके पैर फट गए थे।

बता दें कि आरोपी करीब 20 साथियों के साथ हथियार लेकर गुर्जा गांव पहुंचा। यहां एक घर में धावा बोल दिया। कुछ लोग घर के अंदर घुसे, बाकी साथी बाहर फायरिंग कर महिला को उठाकर ले गए l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button