राहुल गांधी ने किया देश के पिछड़े वर्ग समुदाय का अपमान

डिण्डौरी, यश भारत l भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान व भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया के मार्गदर्शन में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा राहुल गांधी का पुतला दहन जिला भाजपा कार्यालय डिण्डौरी के सामने किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता व भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता के सामने व जितने भी सर्वे आ रहे है उनमें साफ है कि तीसरी बार भी मोदी सरकार बनने जा रही है। इससे हताश होकर राहुल गांधी ने न सिर्फ नरेन्द्र मोदी बल्कि पिछड़ा वर्ग समुदाय का अपमान किया है।
वहीं पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर ने बताया कि यह हम सभी के लिए दुर्भाग्य है कि देश के सबैंधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का अपमान देश के सबसे पुरानी पार्टी के नेता कर रहे है जिससे साफ है कि ये इनकी हताशा है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा यह अपमान नही सहेगी हम सभी पदाधिकारी इसकी कड़ी निंदा करते है।
पुतला दहन के दौरान जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष परसराम नागेश, महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह ठाकुर, राजेश्वर साहू, मण्डल महामंत्री भागीरथ उरैती, दिगम्बर पाठक, पिछड़ावर्ग मोर्चा जिला महामंत्री बबलू ठाकुर,डाॅ. शंकर गवले, नीलू जैन, आशीष वैश्य, संदीप कांसकार, धनेश धनंजय, मोहन सिंह राठौर, कुंजन नंदेहा, धर्मेन्द्र जैतवार, नरेश चंदेल, मिथलेश मिश्रा, अवधेश नागेश, कुंवरिया मरावी,पतरू सिंह, उदयभान सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहें।