जबलपुरमध्य प्रदेश

राज्य स्तरीय पुरूस्कार: समय कम जल्दी करें आवेदन ….पढ़े पूरी खबर 

 

मंडला, यश भारतlमहिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा राज्य स्तरीय पुरूस्कारों 2023 के लिए आगामी 25 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। महिला वीरता, नारी सम्मान तथा महिला समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति/संस्था इस हेतु आवेदन के लिए पात्र हैं।

 

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार महिला वीरता हेतु रानी अवंती बाई वीरता पुरूस्कार, महिला समाज सेवा के क्षेत्र में राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरूस्कार, संस्था समाज सेवा अंतर्गत विष्णुकुमार समाजसेवा पुरूस्कार, महिला नारी सम्मान की रक्षा हेतु मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरूस्कार, साहसिक कार्य हेतु अरूणा-शानबाग साहस पुरूस्कार तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए साहसिक कार्य हेतु राष्ट्रमाता पदमावती पुरूस्कार कुल 6 श्रेणियों में आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन के प्रारूप सहित पुरूस्कार का विवरण विभाग की वेबसाईट mpwcdmis.gov.in पर उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel