जबेरा/दमोह lजिले जबेरा थाना क्षेत्र निवासी जैन परिवार की कार बुधवार दोपहर सागर जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दरअसल परिवार तीर्थ यात्रा के लिए निकला था तभी एक बेलगाम ट्रक ने कार को टक्कर मार दी हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है तो वही इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति हैl पुलिस मामले की जांच में जुटी हैl
घटना की जानकारी लगते ही जबेरा में शोक का माहौल छा गयाl प्राप्त जानकारी अनुसार जबेरा निवासी सचिन जैन अपने परिवार व बहन जीजा के साथ तीर्थ यात्रा के लिए जा रहे थे. सागर जिले के मालथोन के पास बरोदिया कला में एक ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें कार पलट गई और कार में सवार सवार सचिन जैन की पत्नी ऋतु जैन व उनके जीजा सुपेन्द्र जैन की मौके पर मौत हो गई. सचिन व उनकी बहन सहित दो बच्चो सागर रेफर किए गए.जहां इलाज के दौरान सचिन जैन की भी मौत हो गई l इस भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी ,जीजा व भांजा मृत हो चुके हैं.परिवार में सचिन जैन के ऊपर सारी जिम्मेदारियां थी.सचिन जैन की चार बेटियां है.चार बेटियां, मां व छोटे भाई को अकेला छोड़कर चले गएl
Back to top button