मध्य प्रदेशराज्य

भाजयुमो महामंत्री को दो आरोपियों ने गोली मारी : जबलपुर रेफर , एफआईआर दर्ज 

Table of Contents

गोटेगांव- नरसिंहपुरl जिले के गोटेगांव थानांतर्गत हिड़की पिपरिया गांव के पास बुधवार को गोली चलने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि गोली लगने से भाजपा युवा मोर्चा नगर मंत्री अनुराग पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है अचानक चली गोली के बाद आसपास अफरा-तरफरी का माहौल बन गया था। वारदात में अनुराग पटेल के जांघ में गोली लगना बताया गया है। जिसे परिजनों-परिचितों ने गोटेगांव के स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल के बयान दर्ज किए। पुलिस के अनुसार गोली चालने में दो लोगों की संलिप्तता की बात सामने आई है। इसमें से एक आरोपी देवेंद्र चौकसे के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। कहा तो ये भी जा रहा है कि वारदात में विपक्षी दल के प्रभावशाली नेता शामिल हैं। हालांकि इसे लेकर पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।

इनका कहना हैं…

ओवरटेक करने की बात को लेकर यह वारदात सामने आई है आरोपियों ने दो फायर किए हैं मामले की समीक्षा की जा रही है|

मनीष त्रिपाठी ,एसडीओपी थाना गोटेगांव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button