मध्य प्रदेशराज्य

बाबा साहब की मूर्ति खंडित : राजनीति में उबाल , मुख्यमंत्री को पत्र, शहर अध्यक्ष ने ज्ञापन सौंपा 

Table of Contents

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को खंडित करने की 10 दिनों में जिले में दूसरी घटना से जिले की राजनीति में उबाल आ गया है। जिले के खुरई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बांदरी कस्बे में डॉ अंबेडकर की मूर्ति को तोड़फोड़ करने के कथित आरोपों के बीच अनुसूचित जाति वर्ग के साथ ही कांग्रेस भी मैदान में आ गई है। इसके पहले सुरखी क्षेत्र में भी डॉ अंबेडकर की मूर्ति को खंडित करने की घटना सामने आ चुकी है।

इन घटनाओं को लेकर कांग्रेस आक्रामक हो गई है। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र मुहासा ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर घटना के खिलाफ अपना विरोध दर्ज़ कराया है। वहीं जिला शहर अध्यक्ष महेश जाटव ने केंट थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को लिखे पत्र में कहा है कि जिले में बार बार हमारे आदर्श बाबा साहब की प्रतिमा को खंडित किया जा रहा है। पहले सुरखी क्षेत्र में और अब खुरई क्षेत्र में समाज विरोधी तत्वों ने प्रतिमा को खण्डित करने का अपराध किया है और वे खुलेआम घूम रहे हैं। 

             

कार्यक्रम में मुख्य रूप अमित रामजी दुबे, प्रदीप गुप्ता, सिंटू कटारे, राहुल चौबे, दीनदयाल तिवारी नीरज मुखारया, रमाकांत यादव, संतोष प्रजापति, शरद पुरोहित, गुरमीत इल्ले, निखिल चौकसे, जितेंद्र चौधरी कमलेश तिवारी, सागर साहू, निलेश अहिरवार, भैयन पटेल, श्रीदास रैकवार, हेमराज रजक, गंगाराम अहिरवार, रोहित माण्डले, वीरेंद्र महावते, चंदन सुहाने, हेमराज रजक, गोपाल प्रजापति ,धर्मेंद्र चौधरी, शेरू भाईजान, निखिल जैन, नितिन पचौरी, अजय सिंह राजपूत, अरविंद सिंह ठाकुर, दीपचंद जाटव, शीनू वाल्मीकि, अलीम तज्जू खान, पवन जाटव, अवधेश तोमर, शैलेंद्र तोमर समेत अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button