कटनीमध्य प्रदेश

बढ़ते अपराधों को लेकर पुलिस की नाइट गश्त, मुख्य मार्गों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजार एवं संवेदनशील स्थानों पर तत्वों को रोककर जांच

IMG 20250910 155452
Oplus_0

कटनी, यश भारत। कुछ सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स एवं अन्य माध्यमों पर शहर में लूटपाट एवं चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सक्रिय होने संबंधी समाचार प्रसारित किए गए। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कटनी पुलिस ने शहर में रात भर प्रभावी गश्त कर आमजन को सुरक्षित माहौल का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल द्वारा मुख्य मार्गों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजार एवं संवेदनशील स्थानों पर लगातार पेट्रोलिंग की गई। रात्रि में घूमने वाले लगभग 350 संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों को रोककर पूछताछ की गई तथा उन्हें सख़्त हिदायत दी गई। संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई एवं आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें गुमराह करने वाली अफवाहों से सावधान रहने की अपील की गई। इस प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम एवं नज़दीकी थाने को सूचित करें।शहर में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कटनी पुलिस पूर्णतः सजग एवं सक्रिय है। कटनी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक समाचार पर विश्वास न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button