मध्य प्रदेशराज्य

बच्चों तक पहुंचा फाइलेरिया, सतना–मैहर में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की चिंता

Table of Contents

सतनाlसतना और मैहर जिलों में चल रहे फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के दौरान बच्चों में संक्रमण मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। अभियान के तीसरे दिन तीन और बच्चों में फाइलेरिया की पुष्टि हुई है, जिससे दोनों जिलों में संक्रमित बच्चों की संख्या अब पांच हो गई है।

मलेरिया विभाग की जांच में शिवराजपुर की एक प्राथमिक शाला में कक्षा दो की छात्रा तथा मैहर ब्लॉक के पड़री प्राथमिक शाला की दो छात्राओं में फाइलेरिया संक्रमण पाया गया है। इससे पहले 11 दिसंबर को मझगवां विकासखंड के अर्जुनपुर और पथरा पालदेव गांवों में सात वर्ष के दो बच्चों के रक्त नमूनों में फाइलेरिया के अंश मिले थे।

अब तक सतना और मैहर जिलों में फाइलेरिया के 128 मरीज वयस्क महिला-पुरुष ही थे। बच्चों में पहली बार संक्रमण सामने आने से बीमारी के फैलाव की आशंका बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है।
22 टीमें कर रहीं ट्रांसमिशन असेसमेंट सर्वे

फाइलेरिया की वास्तविक स्थिति जानने के लिए मलेरिया विभाग ने सतना और मैहर जिले में कुल 22 टीमों का गठन किया है। प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो टीमें कार्य कर रही हैं, जबकि मैहर ब्लॉक में चार अतिरिक्त टीमें तैनात की गई हैं।

चार सदस्यीय टीम में मलेरिया इंस्पेक्टर, एमपीडब्ल्यू, लैब टेक्नीशियन के साथ संबंधित क्षेत्र की एएनएम और आशा कार्यकर्ता शामिल हैं। नियमों के अनुसार यदि जांच में 36 या उससे अधिक बच्चे फाइलेरिया पॉजिटिव पाए जाते हैं, तो जिले ट्रांसमिशन असेसमेंट सर्वे में फेल माने जाएंगे। ऐसी स्थिति में फाइलेरिया रोधी एमडीए दवा वितरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button