कटनीमध्य प्रदेश

धान उपार्जन केंद्रों में पाई विसंगतियां खरीदी प्रभारी पर कलेक्टर ने जताई नाराजगीउ

खरीदी प्रभारी पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

कटनी। यशभारत- विकासखंड बहोरीबंद धान उपार्जन केन्‍द्रों और उर्वरक वितरण केन्‍द्र डबल लॉक बहोरीबंद का कलेक्टर आशीष तिवारी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम बहोरीबंद राकेश चौरसिया, तहसीलदार नेहा जैन, नायब तहसीलदार आकाशदीप नामदेव, सहायक आपूर्ति अधिकारी पियूष शुक्‍ला, जिला प्रबंधक नान देवेन्‍द्र तिवारी, एडीपीसी रमसा अभय जैन, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास सतीश पटेल सहित अन्‍य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
उपार्जन केन्‍द्र का निरीक्षण
कलेक्‍टर ने धान उपार्जन केन्‍द्र कौडि़या नर्मदांचल वेयरहाउस का निरीक्षण किया। जहां कलेक्‍टर को आवक रजिस्‍टर और खरीदी रजिस्‍टर में कई विसंगतिया मिली। उन्‍होंने पूरे परिसर का भ्रमण कर स्‍थल निरीक्षण कर खरीदी प्रभारी कमलेश पाण्‍डेय के प्रति नाराजगी व्‍यक्‍त करते हुये खरीदी केन्‍द्र की जांच रिपोर्ट प्रस्‍तुत करने सहायक आपूर्ति अधिकारी पियूष शुक्‍ला को निर्देशित किया। कलेक्‍टर नर्मदांचल गोदाम के भीतर पहुंचे और बरखी लगवाकर धान की गुणवत्‍ता का परीक्षण किया। कलेक्‍टर ने ओपन केप खरीदी केन्‍द्र बहोरीबंद का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये।

खाद वितरण केन्‍द्र का निरीक्षण

बहोरीबंद के मध्‍यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित केन्‍द्र का औचक निरीक्षण किया। यहां टोकन के माध्‍यम से किसानों को उर्वरक वितरण किया जाना पाया गया। कलेक्‍टर ने यहां पर भंडारित उर्वरकों का भी अवलोकन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button