मध्य प्रदेशराज्य

जर्जर मकान ढहाने से मजदूर की दर्दनाक मौत : परिवार का इकलौता सहारा छिना, तीन बच्चे हो गए अनाथ

Table of Contents

ग्वालियरlग्वालियर में मकान तोड़ते समय एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गईl60 साल पुराने जर्जर और एक तरफ झुके मकान को लापरवाही से तोड़ने के कारण एक परिवार का इकलौता सहारा हमेशा के लिए छिन गया।

 घटना में 48 वर्षीय गणेश प्रजापति की मौत हुई है। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने मकान मालिक पर आरोप लगाया हैl उनका कहना है कि मकान मालिक की लापरवाही से ही उनके परिवार का इकलौता सहारा छिन गया l

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

गणेश चार भाइयों में सबसे छोटे थे। बीते वर्षों में हादसों में तीन भाइयों की मौत हो चुकी थी। अब परिवार का सहारा केवल गणेश ही थे। उनकी पत्नी राजकुमारी और तीन बच्चे—सतीश, खुशबू और जीतू—उनके गुजरने से पूरी तरह बेसहारा हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button