कटनीमध्य प्रदेश

क्रेशर फैक्टरी में मशीन की चपेट में आने से महिला मजदूर की मौत, घटना के बाद मजदूरों में आक्रोश, नारेबाजी करते हुए किया विरोध प्रदर्शन

IMG 20250911 160428
Oplus_0

कटनी, यश भारत। निवार पुलिस चौकी के अंतर्गत भनपुरा बिछुआ के बीच स्थित पीआरवी मिनरल्स क्रेशर फैक्ट्री में आज सुबह करीब 10 बजे एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। हादसे में 40 वर्षीय महिला मजदूर चित्रबाई पटेल क्रेशर मशीन की चपेट में आने से बुरी तरह कुचल गईं और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने फैक्ट्री प्रबंधन की घोर लापरवाही और जिला प्रशासन की निगरानी में कमी को उजागर कर दिया है। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों और मजदूरों ने फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया, नारेबाजी की और प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। पुलिस ने बताया कि
चित्रबाई पटेल अपने पति भाई पटेल के साथ फैक्ट्री में मजदूरी करती थीं। दोनों गरीबी से जूझते हुए अपने दो बच्चों का भरण पोषण करने के लिए खतरनाक मशीनों के बीच काम करते थे। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह मशीन में खराबी आने पर चित्रबाई उसे ठीक करने के लिए करीब गईं। सुरक्षा उपकरणों की कमी और मशीन की तेज गति के कारण वह मशीन की चपेट में आ गईं। साथी मजदूरों ने तुरंत मशीन रोकी, लेकिन तब तक चित्रबाई की जान जा चुकी थी। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
चित्रबाई के पति भाई पटेल ने गम और गुस्से में कहा, फैक्ट्री में सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं है। न हेलमेट, न ग्लव्स, न ही इमरजेंसी बटन। मशीन की खराबी की शिकायत करने पर भी मैनेजर टालमटोल करते हैं। आज मेरी पत्नी चली गई, हमारे बच्चे अनाथ हो गए। यह हादसा नहीं, हत्या है। हादसे की खबर फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण फैक्ट्री के बाहर जमा हो गए। कुछ लोगों ने गेट पर ताला जड़ा और पथराव की कोशिश की। ग्राम प्रधान ने बताया कि उक्त क्रेशर प्लांट किसी कोका शुक्ला केआ बताया जा रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई है। कटनी एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button