जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

भयंकर बारिश…भीषण तूफान, कोल्ड वेव और बर्फबारी का अलर्ट, 27 राज्यों के लिए चेतावनी

WhatsApp Icon Join Youtube Channel

देशभर में मौसम का मिजाज काफी तीखा है। पूरा देश भीषण ठंड, शीत लहर, बारिश और बर्फबारी की चपेट में है। उत्तर भारत में शीत लहर चलने से सूखा पाला पड़ रहा है। लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। दक्षिण भारत के राज्यों में एक नहीं 2-2 चक्रवाती तूफान दस्तक दे रहे हैं, जिसके चलते भारी बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है।

दरअसल, पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिनकी रफ्तार 278 किलोमीटर प्रतिघंटा है। दूसरी ओर, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। बर्फ पिघलने से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे उत्तर-मध्य भारत के इलाकों में ठंड बढ़ी है। पाकिस्तान में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते मौसम ऐसा ही बने रहने का अलर्ट दिया है। आइए जानते हैं कि देशभर में मौसम का हाल कैसा है और अगले 7 दिन कैसा रहने वाला है?

देश में मौसमी परिस्थितियां

मौसम विभाग के अनुसार, लक्षद्वीप और उससे सटे मालदीव एरिया में एक ओर लो प्रेशर वाल एरिया बना है। दूसरी ओर समुद्र के तल से करीब साढ़े 5 किलोमीटर ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। अगले 24 घंटे में यह साइक्लोनिक सर्कुलेशन पश्चिम की ओर बढ़ जाएगा। इसके अलावा अंडमान सागर और थाईलैंड की खाड़ी के आस-पास भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हुआ, जो इस समय दक्षिणी अंडमान सागर में है। इसके असर से दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में 15 दिसंबर को लो प्रेशर वाला एरिया बनेगा, जो अगले 2 दिन में तमिलनाडु तट की ओर बढ़ेगा। दूसरी ओर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ मध्यऔर ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में देखा जा रहा है, जिसके तेजी से आगे बढ़ने की संभावना है।

देशभर में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, इन मौसमी परिस्थितियों के कारण जम्मू कश्मीर, लद्दाख और आसपास के इलाकों में 16 और 17 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार में तूफानी हवाएं चल सकती हैं और गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। बिजली गिरने के भी आसार हैं। 15 दिसंबर को मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति होने की संभावना है।

पंजाब के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश में शीत लहर से गंभीर शीत लहर चलने के आसार हैं। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, बिहार, झारखंड, तेलंगाना; पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान में शीत लहर से ठंड पड़ेगी। हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में इस हफ्ते घना कोहरा छा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button