ग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव का ऐलान :3 चरणों में होंगे चुनाव, 6 जनवरी को पहला चरण

दूसरा 28 और तीसरा चरण 16 फरवरी को

मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश मेँ पंचायत चुनाव तीन चरण में होंगे। पहला चरण 6 जनवरी, दूसरा 28 जनवरी और तीसरा चरण 16 फरवरी को होगा। मतदान के बाद ही काउंटिंग भी उसी दिन की जाएगी। हालांकि इनके परिणाम अलग-अलग तारीख को घोषित किए जाएंगे। तारीखों की घोषणा होते ही प्रदेश में आचार संहिता भी लागू कर दी गई है, जो चुनाव के परिणाम आने तक रहेगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने शनिवार शाम 4 बजे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। इसके तुरंत बाद ही मतगणना शुरू की जाएगी। 13 दिसंबर से नामांकन पत्र मिलने लगेंगे।

मध्यप्रदेश में 23,835 ग्राम पंचायतें हैं। 904 जिला पंचायत सदस्य और 6 हजार 35 जनपद सदस्य त्रिस्तरीय पंचायत के प्रतिनिधित्व करते हैं। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष 52, उपाध्यक्ष 52, जनपद पंचायत अध्यक्ष 313, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष 313, जिला पंचायत सदस्य 904, जनपद पंचायत सदस्य 6833, सरपंच 23,912 और पंच के 3,77,551 पद शामिल है। इनमें 2014-15 में चुनाव हुए थे। इनका कार्यकाल 2020 में समाप्त हो चुका है।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button