देश

सिद्धू के सिक्सर के आगे सब चित, सोनिया गांधी ने सौंपी पंजाब कांग्रेस की कमान

चंडीगढ़
पंजाब कांग्रेस में तकरीबन पिछले दो महीने से मचे जबरदस्त घमासान के बाद रविवार को नवजोत सिंह सिद्धू प्रदेश कांग्रेस के अध्‍यक्ष बनने में कामयाब हो गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने करीब 30 मौजूदा विधायकों और मंत्रियों से मुलाकात की थी। सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के साथ-साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष की भी नियुक्ति की गई है।

कैसे चंद घंटों में बदल गई सियासत?
सियासत कैसे पल-पल में बदल जाती है इसका उदाहरण में पंजाब में साफ देखा जा सकता है कि कैसे सिद्धू ने एक के बाद एक 30 मौजूदा विधायकों और मंत्रियों से करके सारा खेल ही बदल लिया। यहां तक की 10 जनपथ को भी उनकी ही बात माननी पड़ी और आखिरकार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाना पड़ा।

बाजवा से भी मिले थे सिद्धू
दरअसल नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों के बीच वह शनिवार को पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा से मिले थे। मुख्यमंत्री के आलोचक रहे बाजवा ने अमरिंदर सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की।

सिद्धू ने की थी 30 नेताओं से मुलाकात
पंजाब कांग्रेस में तकरीबन पिछले दो महीने से मचे जबरदस्त घमासान के बाद शनिवार को सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व क्रिकेटर व राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच सुलह का रास्ता खुलता दिखाई दिया था। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने करीब 30 मौजूदा विधायकों और मंत्रियों से मुलाकात की थी।

चार कार्यकारी अध्यक्षों की भी हुई नियुक्ति
सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के साथ-साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष की भी नियुक्ति की गई है। इन चार लोगों के नाम हैं-संगत सिंह, कुलजीत नागरा, सुखविंदर सिंह डैनी और पवन गोयल। कुलजीत सिंह नागरा जो कि अभी सिक्किम, नागालैंड और त्रिपुरा के AICC इंचार्ज हैं, वह इस पद से मुक्त हो जाएंगे।

हरीश रावत को बनाया गया था ‘संकटमोचक’
कांग्रेस आलाकमान ने दोनों मनाने के लिए हरीश रावत को दिल्ली से अमृतसर भेजा और संदेश पहुंचाया। सामने आया कि कैप्टन अमरिंदर सिद्धू के सार्वजनिक रूप से माफी मांगने से कम पर तैयार नहीं थे। हालांकि उनकी तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि पार्टी आलाकमान का हर फैसला उन्हें मंजूर होगा।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button