जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
मोहन की शिवभक्ति : महाकाल के दर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन, महाशिवरात्रि पर की पूचा-अर्चना

भोपालlमध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर में भी शिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव भी महाकाल की शरण में पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर की पूचा अर्चना की। इस दौरान वे भक्ति में लीन दिखाई दिए।
महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के दर्शन करने का अनुमान है। मंदिर समिति के मुताबिक, भक्त करीब 2 किमी पैदल चलकर भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। इससे पहले 25-26 फरवरी की दरमियानी रात 2:30 बजे भगवान महाकाल के पट खुले। महाशिवरात्रि पर्व पर पूरे दिन और रातभर पट खुले रहेंगे।
इस दौरान मंदिर बंद नहीं होगा। रात 12 बजे से चार प्रहर का पूजन होगा। 27 फरवरी की सुबह तक चलेगा। इस दौरान सुबह चार बजे होने वाली भस्म आरती नहीं होगी।