जबलपुरमध्य प्रदेश

मासूम से दरिंदगी:जबलपुर में पांच साल की मासूम से 21 साल के पड़ोसी ने की ज्यादती

जबलपुर, यशभारत।  संस्कारधानी से शर्मसार करने देने वाली घटना सामने आई है। पांच साल की मासूम बच्ची के साथ 21 वर्षीय पड़ोसी युवक ने रेप किया। मासूम के मां-पिता मजदूरी करने गए थे। वह घर पर छोटे भाईयों के साथ अकेली थी। मासूम को एल्गिन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पनागर पुलिस ने रेप का मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पनागर क्षेत्र निवासी 5 वर्षीय मासूम बच्ची के पिता होटल में तो मां गांव में मजदूरी करती है। रविवार को दोनों काम पर गए हुए थे। मासूम और उसके दो छोटे भाई घर में थे। तभी पड़ोस में रहने वाला 21 वर्षीय युवक कल्लू उर्फ सुनील कोरी मासूम के घर में घुस गया। मासूम उसे चाचा बोलती थी। शाम 5.30 बजे का ये वाकया है। आरोपी ने मासूम के कपड़े उतारे और उसके साथ रेप किया।
पड़ोस की महिला चीख सुनकर पहुंची तो बचाया
इस दरिंदे के चंगुल में फंसी मासूम की चीख सुनकर पड़ोस में रहने वाली एक महिला दौड़ कर पहुंची। घर के अंदर का नजारा देखा तो सन्न रह गई। शोर मचाया तो आरोपी वहां से भागा। उसने मासूम के शरीर में कई जगह दांत गड़ा दिए हैं। मासूम की मां ने इसके बारे में सुना तो वह बदहवासी की हालत में घर पहुंची। बेटी ने रोते हुए सबकुछ कह सुनाया। पिता भी पहुंच गया था।
रात में ही परिजन मासूम को लेकर थाने पहुंचे
पीड़ित मासूम को लेकर परिजन रात में ही पनागर थाने पहुंचे। मासूम की हालत खराब देख उसे तुरंत एल्गिन अस्पताल भिजवाया गया। पनागर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप व पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया। सोमवार को आरोपी को उसके ही गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से वारदात के समय पहने गए कपड़े आदि जब्त करने में जुटी है।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button