इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मां के साथ सोई बेटी का तेंदुए ने गला दबोचा, मौत

इंदौर के एक गांव में तेंदुए ने 7 साल की बच्ची पर हमला कर दिया। जिससे बच्ची की मौत हो गई। वह रात को अपनी मां के साथ झोपड़ी के बाहर सो रही थी। तभी तेंदुआ वहां आया और मासूम की गर्दन को मुंह में दबोचकर ले जाने लगा। बच्ची के चीखने पर परिवार के लोगों की नींद खुली और पिता लाठी लेकर तेंदुए से भिड़ गया। थोड़ी दूर जाकर तेंदुआ बच्ची को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया।

ये घटना बुधवार देर रात 2 से 3 बजे सिमरोल थाना क्षेत्र के चोरल रेंज के मेंडल गांव में हुई। 7 साल की रूबीना अपनी मां के साथ झोपड़ी के बाहर सो रही थी। तभी तेंदुए ने बच्ची पर हमला किया। बेटी को बचाने के लिए बच्ची का पिता राजू लाठी लेकर तेंदुए के पीछे दौड़ा। शोर सुनकर गांव के लोग भी आ गए। ग्रामीणों ने पत्थर फेंककर बच्ची को बचाने की कोशिश की।

गला दबने से रुक गई बच्ची की सांस

तेंदुआ कुछ दूरी पर बच्ची को छोड़कर भाग गया। बच्ची का गला बुरी तरह जख्मी हो चुका था। ​​​​​​तेंदुए के दांत गले के अंदर तक जाने से बच्ची की सांस रुक गई। कुछ देर बाद उसकी वहीं मौत हो गई। परिजन इलाज के लिए मासूम को अस्पताल तक नहीं ले जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button