जबलपुरमध्य प्रदेश

मदनमहल कालीमठ में 55 साल की वृद्धा की हत्या : मुंह तकिया से दबा मिला, जीआई तार से बंधे मिले पैर

IMG 20220808 WA0054

जबलपुर, यशभारत। मदनमहल के कालीमठ क्षेत्र में सोमवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब 55 साल की एक महिला का शव घर में बरामद हुआ। महिला का मुंह तकिया से दबा हुआ था, जबकि जीआई तार से पैर बंधे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजते हुए प्रकरण को जांच में लिया है।

IMG 20220808 WA0055

मदनमहल पुलिस को सूचना मिली कि कालीमठ मंदिर के पास रहने वाली 55 वर्षीय केसर चौकसे पति भगवानदास चौकसे का शव घरपर लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ है। मौके पर जाकर पुलिस ने देखा तो महिला के मुंह पर तकिया ढंका हुआ था, जबकि दोनों पैर तार से बंधे हुए थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टया पूरा मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मदनमहल पुलिस का कहना है कि महिला का शव जिस परिस्थितियों में मिला है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसी ने चोरी या लूटपाट के उद्देश्य से महिला को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस सभी एंगलों से प्रकरण की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।

अमेरिका में रहता है बेटा, पिता की मौत पर भी नहीं आया था

मदनमहल पुलिस ने बताया कि मृतिका का बेटा सोनू चौकसे अमेरिका में रहता है और लंबे समय से मृतिका मां की बात उससे नहीं हुई थी। यहां तक कि पिता के देहांत पर भी बेटा जबलपुर नहीं आया था। बताया जा रहा है कि मृतिका के पति भगवानदास चौकसे फौज में थे। रिटायरमेंट के बाद जीसीएफ में नौकरी कर रहे थे। जिसके बाद उनका निधन हो गया था।

घर की अलमारियों का सामान बिखरा हुआ

मृतिका के रिश्तेदार पवन चौकसे ने बताया कि वह पास में ही रहता है। सुबह किराएदारों ने सूचना दी कि आपकी नानी संदिग्ध अवस्था में कमरे में पड़ी हुई नजर आ रही हैं। मौके पर जाकर देखा तो नानी फर्श पर पड़ी हुईं थी। अंदर जाकर देखा तो दोनों अलमारियां खुली हुईं थीं। जिसका सामान बिखरा हुआ था।

लगातार हत्याओं से कांप गया शहर

अगस्त के प्रथम पखबाड़े में शहर में लगातार जिस तरह से हत्याएं हो रहीं है, उससे संस्कारधानी खौफ में हैं। क्राइम का बढ़ता ग्राफ बता रहा है कि पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था हासिए पर है। लाखा अभियान और कोशिशों के बावजूद भी पुलिस हत्याओं पर अंकु श लगाने पर अबतक पंगु ही साबित हुई है। उल्लेखनीय है कि हनुमानताल में रविवार को, शनिवार को गढ़ा में हत्या के मामले सामने आए। जबकि रविवार की शाम को ही संजीवनी नगर थाना अंतर्गत कुएं में बाइक से बंधा हुआ युवक का शव बरामद हुआ।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button