जबलपुरमध्य प्रदेश

बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भावर ने कहा आदिवासी के नाम पर कांग्रेस राजनीति करती है

जबलपुर। बीजेपी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भावर ने कांग्रेस पर आदिवासी के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। बोले कि 2018 के चुनाव में आदिवासियों को कांग्रेस ने बरगला लिया था, लेकिन अब कांग्रेस की हकीकत से वे रूबरू हो चुके हैं। आजादी के बाद कभी कांग्रेस ने आदिवासी जननायकों को उनका उचित सम्मान नहीं दिया। आजादी के 75वें वर्ष में बीजेपी की केंद्र सरकार ने अमृत महोत्सव का आयोजन कर ऐसे बलिदानी और क्रांतिकारियों को सम्मान दे रही है, जो उसके असली हकदार थे।

प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भावर ने दावा किया कि इतिहास का पुर्नलेखन होगा और ऐसे सभी आदिवासी जननायकों के योगदान से इस पीढ़ी को अवगत कराया जाएगा। बीजेपी ने हमेशा से आदिवासी समाज के उत्थान की दिशा में प्रयास किया है। भाजपा ही अनुसूचित जनजाति वर्ग के साथ ही हमारे वीर आदिवासी जननायकों के इतिहास को लोगो तक पहुंचाने और उन्हें याद करने कार्य भी किया गया। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से हमारे महापुरुषों की जन्मस्थली, कर्मस्थली और बलिदानस्थली को संवारने और सहजने का कार्य किया गया।

कांग्रेस ने सिर्फ राजनीतिक रोटी सेंकती है

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भावर ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक रोटी सेंकना जानती है। 2018 में आदवासियों को बरगलाने में सफल रही, लेकिन अब आदिवासी समाज उसकी सच्चाई से वाकिफ हो चुका है। आदिवासियों का वोटबैंक हासिल करने के बावजूद कांग्रेस ने कोई वायदा पूरा नहीं किया। यही कारण रहा कि अब सारे आदिवासी भाई बीजेपी से जुड़ चुके हैं। उन्हें मालुम है कि एक मात्र पार्टी बीजेपी ही हैै, जो उनके हितों का संरक्षण और सम्मान देती है।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button