जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में पदों को लेकर युवक कांग्रेस में कलहः बिना राय के 20 उपाध्यक्ष नियुक्त करने पर आपत्ति, भोपाल से 4 उपाध्यक्ष की नियुक्ति

जबलपुर, यशभारत। मनमाने ढंग से पदों की रेवड़ी बांटने पर युवक कांग्रेस के प्रदेश संगठन ने जिला अध्यक्ष के निर्णय पर सवाल उठाए हैं। बिना राय मशवरा किए ही जिले में 20 उपाध्यक्ष तय करने पर संगठन ने आपत्ति की। स्थानीय स्तर पर भी विरोध हुआ तो सीधे भोपाल से नियुक्ति पर काट छांट हो गई। 20 में 16 पदाधिकारियों को पद से मुक्त कर दिया गया। सिर्फ चार पदाधिकारियों को ही उपाध्यक्ष बनाने का फरमान प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया।

दरअसल युवक कांग्रेस के अंदर मची खींचतान का नतीजा है कि हर कोई अपनी अलग टीम बनाने में जुटा है। 29 जनवरी को भोपाल में युवक कांग्रेस की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में इस मामले को लेकर जिला उपाध्यक्ष विजय रजक ने संगठन के समक्ष आपत्ति उठाई। इस बैठक का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ है जिसमें वो आरोप लगा रहे हैं कि जिला संगठन ने बिना पदाधिकारियों की रायशुमारी के पद तय कर दिए। जिस पद पर चार नाम घोषित किए जाते हैं उस पर 20 नाम शामिल हुए हैं। इसके अलावा भी कई पदों पर ऐसा ही किया गया है।

 

प्रदेश से ये तय हुए उपाध्यक्ष

अनमोल सिंह ठाकुर, अंकुर गुप्ता, शोभित बोहित और सुमित अहिरवार को प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने जिला उपाध्यक्ष बनाया है। नियुक्ति में साफ लिखा है कि इसके अलावा जो भी अन्य नाम उपाध्यक्ष के लिए मनोनीत किए गए है उन्हें मान्य नहीं किया गया है। जिले में सिर्फ चार उपाध्यक्ष है।

इनका नाम था जिसे किया अमान्य

भारतीय युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जितिन राज ने शिशिर नन्होरिया, संदीप सेन, शुभम बोहीत, अनमोल सिंह ठाकुर, राजा घनघोरिया, सुमित अहिरवार, राहुल कुचबंधिया, मो.तनवीर खान, अंकुर गुप्ता, रविन्द्र कुशवाहा, नितिन सिंह, आकाश तिवारी, राज विश्वकर्मा, अरशद अली, अमर धरमपुरिया, विनय कुशवाहा, सिद्वांत जैन, नीलेश जैन नीटू, अंकित ठाकुर और वीरू यादव को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। उक्त नाम में सिर्फ चार नाम ही संगठन ने उपाध्यक्ष के लिए मान्य किए हैं।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button