गहोई दिवस : उत्साह से निकाली जा रही भगवान भुवन भास्कर की शोभायात्रा, रंगोली एवं वंदनवार सजाकर किया जा रहा स्वागत

कटनी, यशभारत। मकर संक्राति के अवसर पर श्री सूर्य उपासना एवं सामाजिक समरसता का महापर्व गहोई दिवस आज अपार उत्साह और हर्षोल्लासमय वातावरण में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आज सुबह 10 बजे गहोई समाज द्वारा भगवान भुवन भास्कर की भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली जा रही है। शोभायात्रा जगन्नाथ चौक से शुरू हो चुकी है। शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गहोई धर्मशाला पहुंचकर समाप्त होगी। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है। इसके एक दिन पहले विशाल वाहन रैली का आयोजन श्री जगन्नाथ मंदिर से किया गया था। जिसमे भारी संख्या में स्वजातीय बंधु एवं मातृ शक्ति उपस्थित रही। श्री जगन्नाथ मंदिर से भगवान भुवन भास्कर की शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर मुख्य के मार्गों का भ्रमण करते हुए गहोई धर्मशाला में महाआरती के साथ संपन्न हुई। शोभायात्रा के स्वागत के लिए जुलूस मार्ग को रंगोली एवं वंदनवार से सजाया गया था। इस दौरान जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। विशेषकर गट्टानी बाड़ा स्थित गहोई मंदिर में पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात गहोई धर्मशाला में सभी सजातीय बंधुओं ने भोजन प्रसाद गृहण किया। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष कमलेश सुहाने, डॉ हजारी लाल नोगरिया, डॉ अशोक चोदहा, अशोक सेठिया, दीपक सोनी टंडन, राजा राम महतेले, धर्मदास चोदहा, नारायण दास तीतविरासी, ओमप्रकाश टुड़हा, सुशील बरसेया, अग्रज लहरिया, चंचल कनकने, पंकज सोनी, संदीप बहरे, प्रकाश बरसेया, प्रकाश विलेया, कैलाश सोनी, राजकुमार गांधी, राकेश सुहाने, श्रीमती सीमा गांधी, अन्यपूर्णा सरावगी सहित सामाजिक बंधुओं एवं महिलाओं की उपस्थिति रही।


