कल महाशिवरात्रि : शूलपाणेश्वर मंदिर मे कावड़ यात्रायें लेकर पंहुचेंगे श्रद्धालु

नरसिंहपुर यशभारत। कल महाशिवरात्रि के पावन पर श्रद्धालुओं द्वारा नगर के शिव मंदिरों सहित घरों-घर देवाधिदेव महादेव भगवान शंकर जी का अभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना करेंगे। शिवरात्रि पर्व को देखते हुए नगर के विभिन्न शिव मंदिरों में विशेष तैयारियां की जा रही है। वहीं नगर के विभिन्न क्षेत्रों से कल भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली जावेगी।
कल सुबह से ही नगर के विभिन्न शिव मंदिरों में भक्तों की अपार भीड़ देखी जायेगी, श्रद्धालुगण मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर पूजन-अर्चना करेंगे, वहीं डमरूघाटी में भी श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखी जायेगी, पुलिस प्रशासन ने भी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत समस्याएं न इसके लिए व्यवस्थाएं की जा रही है। दूर-दराज सहित आसपास के जिलों से भी श्रद्धालुगण डमरूघाटी आकर भगवान शिव का पूजन करेंगे। वहीं महादेव पिपरिया में भी भगवान शिव के दर्शन हेतु श्रद्धालु पहुंचेंगे, वहीं नगर के शंकर वार्ड से भी कल भगवान शिव की बारात निकाली जावेगी जो बड़े पुल के पास काली मंदिर में आयेगी।
शिवालयों में जगह-जगह होंगे शिवाभिषेक
कल कालों के काल महाकाल भगवान आशुतोष जी का महापर्व महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर में विविध आयोजन किये जायेंगे। वहीं नगर के समस्त शिवालयों मे विशेष साज सज्जा अभिषेक पूजन के साथ भजन इत्यादि कार्यक्रम भी संपन्न होंगे। वर्षो से चली आ रही श्रृंखला के चलते भगवान भोलेनाथ की बारात शोभा यात्रा भी महाशिवरात्रि उत्सव समिति तेंदूखेड़ा द्वारा किया जा रहा हैं। महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी साथ ही रात्रि के समय भगवान शिव जी का अभिषेक शिवालयों में किया जाएगा।
कावड़ यात्रायें लेकर पंहुचेंगे श्रद्धालु
भगवान शूल पाणेश्वर मंदिर खमरिया बरांझ में ऐतिहासिक सिद्ध श्री शूलपाणेश्वर भगवान भोलेनाथ के मंदिर मे जहां शिवाभिषेक पूजन अर्चन कार्यक्रम सुबह से संपन्न होगें वहीं श्री सीताराम नाम अखंड संकीर्तन भी चलेगा। क्षेत्र प्रसिद्ध पावन नर्मदा तट से तेंदूखेड़ा के श्रद्धालु जल लेकर कावड़ यात्रा के माध्यम से जल लेकर पैदल कुटी तक पंहुचेंगे। जलार्पण के साथ शिवाभिषेक पूजन अर्चन किया जायेगा।