इसी कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने गुरुवार को कटनी जिले के ग्राम घंघरीकला मे ‘गांव/ बस्ती चलो’ अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत

कटनी, यशभारत। भाजपा ने आज से प्रदेश के मुखिया वीडी शर्मा की अगुवाई में कटनी जिले में झुग्गी-झोपड़ियों और गांवों में तीन दिवसीय जन संपर्क अभियान की शुरुआत कर दी। ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान का उद्देश्य लोगों के बीच पार्टी के कार्यक्रमों का प्रचार करना है। यह अभियान 12 अप्रैल तक चलेगा। इसमें जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता गांवों, मोहल्लों और सेवा बस्तियों में जाएंगे। वीडी शर्मा ने घंघरीकला में चौपाल लगाकर भाजपा का इतिहास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने संवाद करते हुए भाजपा सरकार की योजनाओं का जिक्र किया। इस मौके पर महापौर प्रीति संजीव सूरी सहित भाजपा के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न गरीब हितैषी योजनाओं के परिणामस्वरूप न सिर्फ गरीबों के सपने साकार हो रहे हैं। भाजपा सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के चेहरे पर मुस्कान मोदी जी की गारंटी पूरी होने की गारंटी का प्रमाण है। गाँव/बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत ग्राम घंघरीकला में प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ समिति के कार्यकर्ताओं को संबोधित करतें हुए कहा कि संगठन कार्यों को धरातल पर पहुँचाने वाले बूथ – बूथ पर मौजूद हमारे सभी कार्यकर्ता ही भाजपा के असली ब्रांड एंबेसडर हैं। भाजपा सरकार की योजनाओं को जन – जन तक पहुँचाने में हमारे सभी कार्यकर्ताओं का समर्पणभाव अतुलनीय है।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा क़ि संगठन के प्रति हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की निष्ठा नए कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। गाँव बस्ती चलो अभियान के तहत वरिष्ठ कार्यकर्ता राजू पटेल के निवास पहुँचकर उनका सम्मान किया एवं हालचाल जाना। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भाजपा के पदाधिकारीओं और कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव सहित अन्य नेता मौजूद रहे।



