जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

दो युवकों की मौत: दो गंभीर रूप से घायल : भीषण सड़क हादसे में बुझ गए घर के चिराग …परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल 

Table of Contents

मंडला lतेज रफ्तार वाहनों की रफ्तार पर लगाम नहीं लग पा रही है। बेलगाम भागते दो पहिया और चौपहिया वाहन आए दिन हादसे का शिकार हो रहे है। इन हादसों में लोग असमय ही मौत के शिकार हो जाते है। हो रहे हादसों से लोग सबक भी नहीं ले रहे है, ना ही यातायात नियमों का पालन कर रहे है। जिससे सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ कम नहीं हो पा रहा है। इन तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम कसने सख्ती बरतने की जरूरत है। जिससे सड़क हादसों को रोका जा सके। जिसके चलते वर्तमान में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई वहीं दो अन्य घायल हुए हैं हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है पुलिस मामले की जांच कर रही है l

 

 

जानकारी अनुसार नारायणगंज के ग्राम पोतला और फड़की रैयत के बीच एक तेज रफ्तार बाईक सवार हादसे का शिकार हो गए। बाईक में दो युवक फड़की रैयत निवासी सेवा राम सैयाम पिता छबी लाल सैयाम 20 और उसका साथी युवक सवार थे। दोनों युवक ग्राम पोतला किसी काम से गए हुए थे। यहां से वापस अपने ग्राम फड़की रैयत लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। बताया गया कि बाईक सवार युवक तेज रफ्तार में बाईक चला रहे थे। तेज रफ्तार में बाईक होने के कारण बाईक अनियंत्रित हो गई और ग्राम पोतला और फड़की के बीच एक खेत में जा घुसी। हादसे में सेवाराम का साथ बाईक चला रहा था, जो इस हादसे में गंभीर घायल हो गया। उसका पैर फैक्चर हो गया और सेवाराम को पूरे शरीर में चोटे आई। घायल सेवाराम और उसके साथी को नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिए लाया गया। जहां सेवाराम का उपचार किया गया और उसके साथी को प्राथमिक उपचार के बाद मंडला जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया।

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाईक, मौके पर युवक की मौत

घुघरी ग्राम पंचायत के बर्राटोला में पेट्रोल पंप के आगे घुघरी से सलवाह की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवार सुकल सिंह ताराम पिता पिता लच्छू ताराम 31 वर्ष बिजोरा पाटन निवासी एक हादसे का शिकार हो गया। बताया गया कि बाईक सवार युवक सुकल सिंह अपनी मोटर साईकिल से जा रहा था। इसी दौरान बर्राटोला के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक पेड़ में टकरा गई। बताया गया कि युवक तेज रफ्तार में जा रहा था, जिसके कारण युवक की बाईक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से तेज रफ्तार में टकरा गई। जिसके कारण बाईक सवार सुकल सिंह की घटना स्थल में ही मौत हो गई। घटना की जानकारी घुघरी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर घुघरी थाने से थाना प्रभारी मनोज गौतम और स्टाफ पहुंचे। मर्ग कायम कर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

बम्हनी थाना के अंतर्गत अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात 7 से 8 के बीच ग्राम मानेगांव निवासी प्रकाश ठाकुर (41) अपने ग्राम वापस लौट रहा था। पीपरदोन के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने जोर दार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जैसे ही लोगों को पता चला लोगों ने चौकी पंदीवारा में इसकी सूचना दी और चौकी से जब स्टाफ पहुंच तब घायल को बम्हनी बंजर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लोगों का कहना है मार्ग में तेज रफ्तार से वाहन दौड़ते हैं। जिससे हमेशा हादसे का डर बना रहता है। इसके पूर्व भी हादसे में लोगों की जान जा चुकी है। जिसपर लगाम लगाने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App