OFK में एसिड से झुलसा कर्मचारी: आंख के पलक में पड़े एसिड के छींटे, बड़ा हादसा टला
घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया

जबलपुर यशभारत। आयुध निर्माणी खमरिया (ओएफके) में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कर्मचारी एसिड से झुलस गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब कर्मचारी फेक्टरी में एसिड पलटाने का काम कर रहा था। घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कर्मचारी बाल-बाल बच गया है।
जानकारी के अनुसार ओएफके अनुभाग ए-4 में संजय मालवीय कर्मचारी सुबह 9 बजे के करीब एसिड पलटाने का काम कर रहा था।तभी एसिड के दो छींटे उस पर पड़ गए। साथी कर्मचारी तत्काल उसे लेकर निर्माणी अस्पताल गए। जहां पता चला कि उसकी पलक के ऊपर एसिड की बूंद पड़ी है। जरा सी लापरवाही होने पर कर्मचारी के आंख में भी एसिड की बूंद पड़ सकती थी। कर्मचारी को डा.पवन स्थापक के जन ज्योति हास्पिटल रवाना किया गया है।
बाइक से गिरा कर्मचारी, घायल
्रइधर निरीक्षण बंगले के सामने एक कर्मचारी के बाइक से गिर जाने पर घायल हो गया। एफ-11मे कार्यरत एक कर्मचारी सुधाकर राव निरीक्षण बंगले के सामने उस समय घायल हो गए जब अचानक एक कुत्ता उसकी गाड़ी के सामने आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक से नीचे गिर गए। हाथ में फ्रेक्चर होने से उसे मार्बल सिटी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।
इनका कहना है
अनुभाग ए-4मे एक कामगार संजय मालवीय काम के दौरान एसिड के छींटे से मामूली रूप से जख्मी हुआ। एसिड का छींटा उसकी आंख की पलक पर पड़ा है। उसे जन ज्योति अस्पताल रवाना किया गया है।
दिनेश कुमार डीजीएम/ए/पीआरओ ओएफके