मंडलाl जिले के नेशनल हाईवे-30 पर बुधवार देर रात एक ट्रक पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गया। यह हादसा मंडला जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर बबैहा पुल पर रात लगभग 11 बजे हुई।जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक ट्रक के गिरने का अनुमान जताया है। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों ने सोशल मीडिया पर दो ट्रकों के गिरने का दावा किया है। ट्रक में सवार लोगों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
बबैहा पुल से गिरे ट्रक की तलाश के लिए गुरुवार सुबह हवलदार कोमल सिंह धुर्वे के नेतृत्व में एसडीईआरएफ की टीम ने ट्रक की रेस्क्यू अभियान शुरू किया है। गहरे पानी में ट्रक पूरी तरह डूब कर लापता हो गया है। बोट की सहायता से एसडीईआरएफ की टीम ने ट्रक को पानी के अंदर लोकेट कर लिया है। ट्रक को बाहर निकालने क्रेन बुलाई गई हैं। ट्रक बाहर निकलने के बाद ही पता चल सकेगा कि उसमें कितने सवार थे।हवलदार कोमल सिंह धुर्वे के अनुसार अभी तक एक ट्रक के ही डूबे होने के सुराग मिले हैं। जबलपुर की ओर से आ रहे इस ट्रक में चावल लोड है। उन्होंने कहा है कि आमतौर पर ट्रक में दो लोग सवार रहते हैं, सही जानकारी ट्रक के बाहर आने पर ही पता चल सकेगी।
प्रशासन ने मुआयना कर पुल पर बैरिकेड लगवाए
घटना की सूचना मिलते ही एसपी रजत सकलेचा, एसडीओपी पीयूष मिश्रा, कोतवाली थाना प्रभारी शफीक खान और टिकरिया थाना प्रभारी गोपाल घासले बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुल पर बैरिकेड लगाए गए हैं और होमगार्ड की टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।पुलिस की प्रारंभिक जांच और पुल पर मिले सुरागों के आधार पर अनुमान है कि जबलपुर से चावल लादकर मंडला की ओर आ रहा एक ट्रक टायर फटने के कारण बेकाबू हो गया और रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरा।देर रात और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह चलाया जाएगा, जिसके बाद ही ट्रक सवारों और घटना की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।
इस पुल पर पहले भी हुए है हादसे
पूर्व में भी इस पुल पर हादसे हो चुके है, इसके पूर्व दिसंबर 2023 में एक इनोवा कार इस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गई थी। इनोवा में चार युवक सवार थे, दो लोगों ने तैर कर जान बचा ली लेकिन 2 लोगों की मौत हो गई थी।अप्रैल 2021 में भी एक कार पुल से गिर गई थी, इस हादसे में भी दो लोगों की मौत हुई थी।
Back to top button