MP: भाजपा ने मनोरंजन मिश्रा को मोर्चा, आशुतोष तिवारी को प्रकोष्ठ, और जितेंद्र लिटोरिया को कार्यालय व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी

MP: भाजपा ने मनोरंजन मिश्रा को मोर्चा, आशुतोष तिवारी को प्रकोष्ठ, और जितेंद्र लिटोरिया को कार्यालय व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी
भोपाल, यशभारत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी की सहमति के बाद तीन महत्वपूर्ण संगठनात्मक प्रभारियों की घोषणा की गई है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
बैतूल के विधायक और पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल द्वारा जारी पत्र के अनुसार, संगठन ने तीन नेताओं को प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी हैं:
प्रदेश मोर्चा प्रभारी: मनोरंजन मिश्रा
प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी: आशुतोष तिवारी
कार्यालय व्यवस्था प्रभारी: जितेन्द्र लिटोरिया
पार्टी ने स्पष्ट किया है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य प्रदेश में मोर्चों, प्रकोष्ठों और कार्यालय की कार्यप्रणाली को और अधिक सुचारू बनाना है। इन फैसलों की सूचना राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत संगठन के सभी शीर्ष पदाधिकारियों को भी भेजी गई है।







