जबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

MP में अब ऑनलाइन FIR : मोबाइल के जरिए कहीं से भी दर्ज करा सकते हैं रिपोर्ट

अब आपको FIR दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने जाने की जरूरत नहीं है। मध्यप्रदेश पुलिस ने e-FIR की सुविधा शुरू कर दी है। आप इसके माध्यम से भी FIR दर्ज करवा सकते हैं। इसका ट्रायल गुरुवार से शुरू हो गया है। पहली ऑनलाइन FIR छतरपुर में दर्ज की गई है। आप FIR का स्टेटस भी ऑनलाइन जान सकते हैं। रिपोर्ट की कॉपी भी ऑनलाइन मिल जाएगी। MP पुलिस के पोर्टल पर जाकर आप किस तरह केस दर्ज करा सकते हैं। जानिए पूरी प्रोसेस…

5 स्टेप में e-FIR दर्ज करने की प्रोसेस

स्टेप 1:

MP पुलिस की वेबसाइट mppolice.gov.in ओपन करें। होमपेज के लेफ्ट साइड में ऑप्शन “e-FIR” विकल्प पर क्लिक करें। इसके अलावा, एमपी पुलिस के नागरिक पोर्टल “citizen.mppolice.gov.in पर जाकर भी “e-FIR” विकल्प पर सीधे पहुंच सकते हैं। यहां e-FIR का पेज ओपन होगा।

स्टेप 2:

इसमें अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि विवरण भरकर लॉगिन ID बनानी होगी। पासवर्ड जनरेट होगा।

स्टेप 3:

यूजरनेम और पासवर्ड से लॉग इन करें।

Step 4:

यहां एक फॉर्म ओपन होगा। इसमें घटना का पूरा विवरण भरना होगा। यहां आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। इसके बाद नीचे दिए गए सब्मिट या ओके बटन पर क्लिक करना होगा। अब आपकी शिकायत पुलिस तक पहुंच गई है। यहां आपको एप्लिकेशन नंबर मिलेगा। इसे डाउनलोड कर सकते हैं या इसका स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं।

स्टेप 5:

पुलिस शिकायत का वैरिफिकेशन करेगी। फोन पर या आपके घर आकर। सत्यापन के बाद आपको पुलिस की तरफ से FIR का ईमेल या SMS प्राप्त होगा। इसमें एक कॉपी FIR की होगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App