जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

MP उपचुनाव काउंटिंग : 31 साल बाद भाजपा के गढ़ रैगांव में कांग्रेस मजबूत, बढ़त 1500 के पार; जोबट में 10वें राउंड में बीजेपी 7800 से आगे

जोबट, पृथ्वीपुर और खंडवा में बीजेपी आगे चल रही है। रैगांव सीट पर सातवें राउंड में भी कांग्रेस की बढ़त बरकरार है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना वर्मा भाजपा की प्रतिमा बागरी से पंद्रह सौ वोट से आगे हैं। सतना जिले की रैगांव सीट पर कांग्रेस 31 सालों से जीत नहीं सकी है। यह सीट पूर्व मंत्री जुगुल किशोर बागरी के निधन के बाद खाली हुई थी। भाजपा ने बागरी परिवार से किसी को टिकट न देकर प्रतिमा बागरी को नए चेहरे के रूप में उतारा था।

इस सीट पर सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की प्रतिष्ठा दांव पर है। भाजपा के गढ़ में कांग्रेस की सेंध ने पूरे विंध्य में हलचल पैदा कर दी है। वहीं रैगांव में डाक मत पत्रों की गिनती नहीं होने से कांग्रेस ने आपत्ति जताई है।

खंडवा में पांचवें राउंड की गिनती के बाद भाजपा की कुल बढ़त 30 हजार पहुंच गई है। यह सीट भाजपा की परंपरागत सीट मानी जाती है, लेकिन इस बार खंडवा शहर से बीजेपी को निराशा मिल रही है। यहां कांग्रेस को ज्यादा वोट मिले हैं।

जोबट में दसवें राउंड में भाजपा की सुलोचना रावत 7874 वोटों से कांग्रेस के महेश पटेल से आगे चल रही हैं। भाजपा को यहां 23,907, जबकि कांग्रेस को 16,033 वोट मिले हैं।

पृथ्वीपुर में चौथे राउंड में भाजपा 3484 वोटों से आगे। कांग्रेस नितेन्द्र सिंह राठौर- 12 हजार 358 वोट मिले, जबकि बीजेपी शिशुपाल यादव 15 हजार 842 वोट।

खंडवा लोकसभा सीट के बुरहानपुर में मतगणना स्थल पर भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के पास कार्ड नहीं दिखने पर गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने रोका। कार्ड दिखाया तब अंदर जाने दिया गया। इसके पहले ज्ञानेश्वर पाटिल अपनी पत्नी जयश्री पाटिल के साथ सुबह 5 बजे बुरहानपुर के ऐतिहासिक रोकड़िया हनुमान मंदिर पहुंचे थे।

यहां पहुंचकर ब्रह्म मुहूर्त में उन्होंने भगवान रोकड़िया हनुमान को चोला चढ़ाकर मुकुट पहनाया। आरती की और अपनी जीत के लिए मनोकामना की। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह पुरनी ने बुरहानपुर में मतगणना केंद्र के पास हनुमान मंदिर जाकर दर्शन किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel