जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

JABALPUR NEWS- कांग्रेस नेताओं ने ओमती थाना पंहुचकर कहा उपाध्यक्ष का अपहरण हुआ, भाजपा ने अपहरण हुए नेता का वीडियो जारी करवा दिया ..

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर यशभारत। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस में ड्रोमबाजी का दौर जारी है। ओमती थाने में कांग्रेस नेताओं ने जनपद उपाध्यक्ष के गायब कराने का आरोप भाजपा नेताओं पर लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इधर भाजपा नेताओं ने गायब हुए कार्यकर्ता का वीडियो जारी करवा कर उसे सकुशल घर में होने का दावा किया।

e62d9e91 aab1 4eff a3bb 41c4edcde802

कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया, विनय सक्सेना, नवनिर्वाचित महापौर जगह बहादुर अन्नू, पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव और सौरभ नार्टी शर्मा ने पुलिस अधीक्षक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि जबलपुर जनपद के उपाध्यक्ष रामेश्वर साहू की पत्नी जिला पंचायत सदस्य है और भाजपा के पक्ष में अध्यक्ष पद के लिए मतदान के लिए कांग्रेस के उपाध्यक्ष पर दवाब बनाया जा रहा है। यहां तक कि उसका अपहरण कर लिया गया है। आरोप के साथ कांग्रेस विधायको ने जबलपुर के ओमती पुलिस थाने पहुंचकर विरोध जताया और पुलिस से रामेश्वर साहू को तलाशने की मांग की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने के लिए भाजपा नेता, पुलिस की मिलीभगत से बाहुबल की राजनीति कर रहे हैं। हांलांकि पुलिस अधिकारियों ने कांग्रेस के आरोप को सिरे से नकार दिया है।

Untitled 4
रामेश्वर साहू द्वारा घर से वीडियो जारी कर बताया गया कि वह सकुशल घर में है।

 

कोई अपरहण नहीं हुआ है, झूठ बोल रही कांग्रेस- अजय विश्नोई
पाटन विधायक अजय विश्नोई ने यशभारत से चर्चा करते हुए बताया कि कांग्रेस जिस कार्यकर्ता के अपहरण की बात कर रही है वो कभी कांग्रेस का नहीं था। उसने सकुशल घर पहंुचकर वीडियो जारी किया है जिसमें वह साफ कह रहा है कि वह घर पहंुचकर खुश है। कांग्रेस जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हार रही है इसलिए इस तरह की हथकंडे अपना रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button