जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

Jabalpur एक महिला के 7 पति : सिवनी के युवक से शादी करके फरार हुई लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

जबलपुर, यशभारत । जबलपुर में लुटेरी दुल्हन और उसकी गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ी है। पकड़ी गई दुल्हन अब तक करीब 7 शादियां रचा चुकी है। जिसकी पड़ताल जारी है। गिरोह के चारों सदस्यों को ओमती पुलिस ने देर रात तक गिरफ्तार किया। रेनू पटेल ने खुद को अनाथ बताकर दशरथ पटेल से कोर्ट कैम्पस के शिव मंदिर में ब्याह रचाया। जब दूल्हा दशरथ बाइक से नई दुल्हन को घर ले जा रहा था, तो रास्ते में वह बोली कि मुझे बैठने में दिक्कत हो रही है। दशरथ ने जैसे ही बाइक रोकी, इतने में वो पीछे से आ रहे अपने प्रेमी भागचंद की बाइक पर बैठकर उसके साथ फरार हो गई। महिला गहने और कैश भी साथ ले गई।

जानकारी अनुसार ओमती थाना प्रभारी बघेल के मुताबिक भीमगढ़ छपरा सिवनी निवासी दशरथ पटेल की शादी जबलपुर में धनवंतरी नगर निवासी रेनू अहिरवार उर्फ रेनू पटेल उर्फ उर्मिला राजपूत से तय हुई थी। रेनू का रिश्ता उसके कथित चाचा अमर सिंह पटेल निवासी संजीवनी नगर और मौसी अर्चना बर्मन निवासी नेहरू नगर मेडिकल कॉलेज गढ़ा ने मिलकर कराया था। ठगों ने रेनू को अनाथ बताया था। दशरथ से कहा कि उन्होंने ही रेनू को बचपन से पाला-पोसा है। दशरथ सिवनी
में स्कूल वैन की ड्राइविंग के साथ खेती करता है। जबलपुर ग्वारीघाट निवासी उसके चाचा जागेश्वर पटेल ने इस रिश्ते की बात अमर सिंह पटेल से चलाई थी।

दलाल ने लिया था झांसे में
जागेश्वर पटेल गढ़ा में एक होटल में काम करता है। यहां पर अमर सिंह पटेल आता रहता था। जागेश्वर ने अमर से भतीजे दशरथ के लिए रिश्ते की बात की थी। जिसके बाद अमर ने जागेश्वर को झांसे में लेकर कथित भतीजी रेनू का रिश्ता कराने की पहल की। फोटो दिखाया, जो जागेश्वर और उसके भतीजे दशरथ को पसंद आ गई। रेनू भी जागेश्वर के घर दो बार हो आई। दो दिन पहले शादी की बात फाइनल हुई। तय हुआ कि ग्वारीघाट में एक मंदिर से रेनू और दशरथ की शादी की जाएगी।

ऐसे फंसाया जाल में
जानकारी अनुसार ठग गैंग ने पूरे प्लान के साथ 31 जनवरी को रेनू और अमर ने कहा कि शादी, मंदिर की बजाय कोर्ट में होगी। रेनू की खूबसूरती पर दशरथ पटेल फि दा हो चुका था। वह उसकी शर्त के अनुसार शादी को तैयार हो गया। उसने भी कोर्ट मैरिज की हामी भर दी। तय समय के अनुसार मंगलवार की दोपहर 3 बजे रेनू अपनी कथित मौसी अचज़्ना पटेल उर्फ अर्चना बर्मन, कथित चाचा अमर सिंह पटेल के साथ दशरथ को जबलपुर जिला कोर्ट परिसर में मिली।

पकड़ में आई फ र्जी मौसी तो खुल गयी कलई
जानकारी अनुसार दुल्हन के भागने के बाद पीडि़त परिवार ने लुटेरी दुल्हन की कथित मौसी अर्चना को पकड़कर शोर मचाया, तो वकील भी वहां पहुंच गए। इसके बाद वे उसे पकड़कर ओमती थाने ले आए। वहां पूछताछ में पता चला कि अर्चना पटेल का असली नाम अर्चना बर्मन है, वहीं रेनू पटेल का नाम उर्मिला अहिरवार है। पूछताछ के आधार पर कुछ देर बाद ओमती पुलिस ने उर्मिला को भी हिरासत में ले लिया। देर रात उसके प्रेमी भागचंद कोरी को भी गिरफ्तार कर लिया। फ रार आरोपी अमर सिंह को तड़के पुलिस ने दबोचा। आरोपी के पास से 30 हजार रुपए जब्त हुए। पांच हजार रुपए उसने खर्च कर देना बताया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel