Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जबलपुर,यश भारत।रांझी थाना अंतर्गत आमानाला निवासी राजबहादुर सिंह ठाकर की हुई अंधी हत्या की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा ली है। इसके साथी कातिल को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिससे सघन पूछताछ की जा रही है। अब तक की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी की मां के मृतक के साथ अवैध संबंध थे। आरोपी क्राइम पेट्रोल देखा करता था और इसी के बाद उसने हत्या की साजिश रची और चाकू से गोदकर राजबहादुर को मौत के घाट उतार दिया।
पिता की खुदकुशी, मां के अवैध संबंध नहीं कर पाया बर्दाश्त-
पुलिस सूत्रों के मुताबिक राज बहादुर सिंह ठाकुर के गणेशगंज स्कूल के पीछे रहने वाली मनीषा सुनैने से अवैध संबंध थे। जिसकी जानकारी मनीषा के पति मनोज सुनैने को लग गई थी उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में भी पड़ा था। इसी के बाद से वह काफी परेशान रहने लगा था और डेढ़ माह पूर्व उसने खुदकुशी कर ली थी। मां के अवैध संबंध की जानकारी उसके नाबालिग बेटे को भी थी। बताया जाता है कि 17 वर्षीय नाबालिक पिता की खुदकुशी और मां के संबंध बर्दाश्त नहीं कर पाया और दुखी रहने लगा इसी के चलते उसने राज बहादुर सिंह को मौत के घाट उतार दिया था।
हत्या के बाद विक्टोरिया में हुआ भर्ती-बताया जाता है कि आरोपी क्राइम पेट्रोल देखा करता था उसने पूरी योजना के मुताबिक वारदात को अंजाम दिया पहले वह राज बहादुर सिंह के घरपहुंचा और चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी इसके बाद योजना के मुताबिक उसे पर किसी को कोई शक ना हो विक्टोरिया अस्पताल में जाकर भर्ती हो गया था। बाद में जब पुलिस को संदेह हुआ तो पुलिस ने उसे हिरासत में लेते हुए सघन पूछताछ की जिसमें उसने हत्या की वारदात को स्वीकार किया।
घर में मिली थी खून से सनी लाश-जानकारी के अनुसार राजबहादुर ठाकुर निवासी आमानाला, का खाना बनाने का काम करता था उसके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे है जो बीते डेढ़ साल से अलग रह रहे है। शनिवार की रात्रि उसकी हत्या कर दी गई थी। शनिवार रात्रि 8:30 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। राजबहादुर का शव रक्तरंजित अवस्था में घर में मिला था। उसके सिर में गंभीर चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी थी।