जबलपुरमध्य प्रदेश

EOW की टीम दिल्ली रवाना : दिल्ली में बिशप पीसी सिंह के कमरे की करेगी जांच

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत।  मिशनरी जमीनों और स्कूलों की फीस हड़पने वाले जेल में बंद बिशप पीसी सिंह पर EOW एक और शिकंजा कसने जा रही है। जबलपुर EOW की टीम चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के दिल्ली स्थित भवन में सिंह के कमरे की जांच करने के लिए रवाना हुई है। टीम मंगलवार को सीएनआई के पदाधिकारियों से भी मिलेगी, जिसके बाद दिल्ली स्थित सिंह के कमरे की जांच की जाएगी।

                                      जबलपुर EOW की टीम ने सीएनआई के पूर्व जनरल सेक्रेटरी डेनिश लाल से पूछताछ के दौरान खुलासा किया था कि सिंह का दिल्ली में भी कमरा है, जहां से कई गतिविधियां संचालित की जाती थी। जांच के दौरान EOW की टीम ने डेनिश दिनेश लाल से सोसाइटी चुनाव और सिंह से संबंधित कई दस्तावेज मांगे थे, जो वह पेश नहीं कर पाए, जिसके बाद जबलपुर EOW की टीम ने दिल्ली जाने का निर्णय लिया।

जबलपुर EOW की टीम ने बिशप पी.सी सिंह को जब नागपुर से गिरफ्तार किया था, उस दौरान उनका खास सुरेश जैकब दिल्ली गया हुआ था। बताया जाता है कि सिंह के दिल्ली स्थित सीएनआई मे कमरे की चाबी सुरेश जैकब के पास थी। दिल्ली पहुंची टीम अब वहां पर मौजूद कर्मचारी और पदाधिकारियों से यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर सुरेश जाकर जब दिल्ली आया था तो वह वहां पर क्या कर रहा था और कितने दिन रुका था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button