जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मंडला में मतदान कर्मी की मौत: लोकसभा चुनाव से एक दिन पहले EVM लेने पहुंचा था कर्मचारी, दिल का दौरा पड़ने से थमी सांसें

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी मनीराम कांवरे का अचानक निधन हो गया। वह बिछिया विकासखंड के नकावल गांव के रहने वाले थे। सिविल सर्जन डॉ विजय धुर्वे ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है। हालांकि, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी।

मंडल सहित मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों में मतदान 19 अप्रैल 2024 को है। 18 अप्रैल को निर्वाचन कार्य में तैनात कर्मचारियों को EVM, वीवीपैट मशीन व अन्य सामग्री देकर पोलिंग बूथ के लिए रवाना किया जा रहा है। मंडला के पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में बुधवार रात से ही कर्मचारी पहुंचने लगे थे। 18 अप्रैल को सुबह चुनाव डयूटी में आए कर्मचारी मनीराम कांवरे की मौत हो गई।

शिक्षक हैं मनीराम, अचानक बिगड़ी तबीयत
मनीराम कांवरे सहायक शिक्षक हैं। गुरुवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़े पर चिकित्सा दल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचा, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवारजनों और आला अफसरों को सूचित कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

मंडल ामें 14 प्रत्याशी, कांग्रेस-भाजपा में कड़ी टक्कर
मंडला में 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान है। यहां कुल 14 प्रत्याशी हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा के फग्गन सिंह कुलस्ते और कांग्रेस के ओमकार सिंह मरकाम के बीच है। मंडला से लगी बालाघाट संसदीय क्षेत्र में 12 प्रत्याशी हैं। यहां के नक्सल प्रभावित तीन विधानसभा क्षेत्रों बैहर, लांजी और परसवाड़ा में सुबह 7 से शाम 4 बजे तक ही लोग वोट डाल सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App