जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

CRIME : अधेड़ किसान ने पिया कीटनाशक  : गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर, जांच जारी

सिवनी यश भारत-जिले के आदिवासी बाहुल्य विकास खंड घंसौर के अंतर्गत आने वाले गंगई ग्राम में सुबह के समय एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसे जबलपुर रेफर किया गया है।

 

जानकारी के अनुसार अघन सिंह उम्र 55 साल निवासी गंगई ने आज सुबह के समय अज्ञात कर्म के चलते खेत में झिड़काओ करने वाली कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस बात की जानकारी परिजनों ने पुलिस एवं 108 वाहन में दी। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि व्यक्ति ने कीटनाशक खाने का कदम क्यों उठाया। जिसको लेकर परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घंसौर थाना प्रभारी अनिल कुमार पटेल ने बताया कि सूचना मिली थी कि गंगई ग्राम में एक व्यक्ति ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया है। जिसे गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है। व्यक्ति ने कीटनाशक क्यों खाया इसके कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel