BREAKING NEWS : अनियंत्रित होकर बाइक फिसली, युवक कि मौत, एक गंभीर घायल

सिवनी यश भारत:-जिले के आदिवासी बाहुल्य विकास खंड घंसौर के अंतर्गत आने वाले करहैया ग्राम के समीप एक सड़क हादसा हो गया। जहां अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से एक व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गई। और दूसरा व्यक्ति गंभीर घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार एक बाइक में सवार होकर दो लोग किंदरई ग्राम जा रहे थे। जब वह करहैया ग्राम के समीप पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिसके कारण बाइक सवार दो लोगों में से एक व्यक्ति अनिल पिता उजयार इरपाची उम्र 30 साल निवासी रोटो थाना किंदरई की मौके पर मौत हो गई। और दूसरा व्यक्ति सोनसिंह पिता सुकलसिंह मरकाम उम्र 22 साल निवासी रोटो थाना किंदरई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने घंसौर पुलिस और 108 वाहन में दी।
जिसके बाद एम्बुलेंस की मदद से मृतक व घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर लाया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के भेजा है। और घायल का उपचार किया जा रहा है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। घंसौर थाना प्रभारी डोमन सिंह मरावी ने बताया कि बाईक से गिरने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हो गया। मर्ग कायम कर घटनाक्रम की जांच की जा रहा है।