जबलपुरमध्य प्रदेश
BREAKING : CM राइज स्कूल के छत का छज्जा गिरने से 6 बच्चे हुए घायल : 2 छात्राओं को आई गंभीर चोट
नरसिंहपुर यश भारत | गोटेगांव विधानसभा के सीएम राइज स्कूल की 11वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के ऊपर अचानक छत का छज्जा टूट कर गिर गया वहीं बताया जा रहा है कि 3 दिन से अधिक बारिश होने के चलते यह छज्जा गिरा था जिसमें 6 छात्र-छात्रा घायल हुए जिनमें से 2 छात्राओं को गंभीर चोट आई जिंन्हे अस्पताल में भर्ती किया गया।
जानकारी अनुसार घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप है वहीं स्कूल में अभिभावकों का हुजूम लग गया घायल बच्चों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी हैl