सतना,चित्रकूट। शहर कर्वी कोतवाली अंतर्गत कालूपुर सुखनंदनपुर नेशनल हाइवे -35 पर चलती स्कॉर्पियो पर करीब 50 वर्ष पुराना महुआ का पेड़ गिर गया जिसके बाद हड़कंप मच गयाl घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल राहत और बचाव का शुरू करते हुए जेसीबी और कटर मशीन से महुआ का पेड़ अलग कर वाहन से सभी राहगीरों को निकाला लेकिन भारी भरकम पेड़ के नीचे दबने से एक बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो वहीं उपचार के दौरान महिला की सांसे थम गई l
जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर मौसम खराब होने की वजह से अचानक एक पेड़ गिर गयाl जिस वक्त यह घटना हुई गाड़ी में चार लोग सवार थे जिसमें से एक बच्चा समेत एक महिला की उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई l स्कार्पियो सवार अन्य 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। चित्रकूट एसपी घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है।
Back to top button