जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

BJP नेता पर रेप और झांसेबाजी का केस:MP के दिग्गज नेता की मुंहबोली बहन से दुष्कर्म, पार्टी में बड़ा पद नहीं मिलने पर शादी से मुकरा

WhatsApp Icon
Join Application

मध्यप्रदेश के मंदसौर में BJP नेता ने पार्टी में बड़े पद की लालसा में एक बड़े नेता की मुंहबोली बहन को शादी का झांसा दिया और दुष्कर्म किया। पद नहीं मिला तो शादी से इनकार कर दिया। अब महिला ने नेता पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ की FIR दर्ज करा दी है। इस मामले में नेता के परिवार की चार महिलाओं को भी आरोपी बनाया गया है।

आरोपी देश बंधु आर्य वर्तमान में किशोर न्याय बोर्ड का मेंबर है। इनके परिवारों पर झांसा और प्रताड़ित करने का आरोप है। पीड़िता शादीशुदा है और उसकी 6 साल की बच्ची है। नेता और महिला के बीच प्रेम संबंध बताए गए हैं। आरोप है कि महिला के भाजपा में बड़े नेताओं से अच्छे संबंध हैं। आरोपी इसी का फायदा उठाकर भाजपा का प्रदेश महामंत्री पद पाने की कोशिश में था। इसके लिए उसने महिला को फंसाया और लालच दिया कि वह इससे शादी करेगा, लेकिन जब आरोपी को पद का नहीं मिला ताे उसने महिला से किनारा कर लिया।

महिला ने भाजपा नेता देशबंधु आर्य, उनके पिता मधुसूदन आर्य, मां कृष्णा देवी आर्य, बहन ज्योति आर्य, जागृति आर्य, दोस्त अनीता शुक्ला और आरोपी का जीजा हितेश शुक्ला पर केस दर्ज किया गया है। हितेश वर्तमान में मंदसौर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष और बीजेपी जिला उपाध्यक्ष है। आरोप है कि मामले में राजनीतिक दबाव होने की वजह से अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पीड़िता शादीशुदा है
पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह 2012 में इंदौर हुआ था। उसकी एक 6 साल की बच्ची है। शादी के कुछ दिनों बाद से कलह के बाद वह अपने मायके मंदसौर में रहने लगी थी। इसी दौरान आरोपी भाजपा नेता देशबंधु और उसके बीच 2015 में प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ था। पहले सपने दिखाकर संबंध बनाए। हर बार शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता था। पीड़िता ने FIR में आरोप लगाया कि 4 अक्टूबर 2020 को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाह करने को लेकर समझौता हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button