जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पुलिस परिवार के बच्चों के लिये अबेकस क्लास का शुभारंभ

6वीं वाहिनी में यह एक अच्छी पहल : आईजी अनिल कुशवाहा

 

जबलपुर, यशभारत। 6वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल जबलपुर और स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में वाहिनी में पुलिस परिवार के बच्चों के लिये अबेकस क्लास का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिल सिंह कुशवाह (भा.पु.से.) पुलिस महानिरिक्षक जोन जबलपुर द्वारा किया गया । पुलिस परिवार के बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास को सुदृढ करने हेतु वाहिनी परिसर में दिशा लर्निंग सेन्टर के अंतर्गत अबेकस कक्षाओं का संचालन होगा। अबेकस अभ्यास से बच्चों के मानसिक विकास उन्नयन, एकाग्रता, याददाश्त, कल्पना शक्ति बढाना, रचनात्मकता, तर्कशक्ति बढाना, आत्मविश्वास में लाभ होगा। अबेकस क्लास की अध्यापिका श्रीमती कविता शर्मा संचालक ओम अकादमी ऑफ अबेकस रांझी के द्वारा अबेकस के महत्व बारीकियों एवं उसके लाभ से अवगत कराया और साथ ही अपने प्रशिक्षित बच्चों के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि अनिल सिंह कुशवाह आईपीएस पुलिस महानिरिक्षक जोन जबलपुर के द्वारा इसे एक अच्छी पहल बताया और बच्चों में गणित विषय को लेकर जो डर होता था वह अबेकस कक्षाओं के माध्यम से दूर होगा। श्री सिद्धार्थ चौधरी (भा.पु.से.). कमाण्डेंट 6वीं वाहिनी विसबल जबलपुर ने बताया कि वाहिनी में पुलिस परिवार के बच्चों के लिये अबेकस कक्षाएँ संचालित करने हेतु अथक प्रयास के बाद अंतोत्गत्वा स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के द्वारा सहयोग उपरांत ही अबेकस कक्षाएँ संचालित होना संभव हुआ है।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि अतुल सिंह (भा.पु.से), पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर, देवेश गोवल- रीजनल मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया जबलपुर, डिप्टी कमाण्डेंट अभिषेक राजन, अरूण कश्यप, सुश्री अंजुलता पटले, सहायक सेनानी एम0पी0 सिंह, सुबोध लोखण्डे, अतुल श्रीवास्तव मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया शाखा रांझी, श्रीमति कविता शर्मा संचालक ओम अकादमी ऑफ अबेकस रांझी, हितेश फुलझेले सामग्री अध्यक्ष 6वीं वाहिनी, निरीक्षक विक्रम सिंह, विजय मेहरा, घन्नू सिंह तेकाम, रवि रितेश डेविड, विजय चौधरी, नरेन्द्र सिंह रावत, उप निरीक्षक विलर सिंह जामरा एवं सूबेदार मेजर उत्सव सिह उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App