देश

बारिश के रंग में भीगा भोपाल, तेज बौछारों का अलर्ट बड़ा तालाब एफटीएल के करीब, मौसम विभाग ने सतर्क रहने की दी चेतावनी

बारिश के रंग में भीगा भोपाल, तेज बौछारों का अलर्ट

बड़ा तालाब एफटीएल के करीब, मौसम विभाग ने सतर्क रहने की दी चेतावनी

भोपाल, यश भारत। राजधानी भोपाल में शुक्रवार सुबह से बारिश का दौर जारी है। शहर के अलग अलग हिस्सों में कहीं रिमझिम फुहारें पड़ीं तो कहीं तेज बारिश ने लोगों को भिगोया। बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया है मौसम विभाग ने भोपाल में बारिश की संभावना जताते हुए कुछ क्षेत्रों में तेज बौछारों का अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम का असर भोपाल से लगे रायसेन और सीहोर में भी देखने को मिल सकता है। लगातार हो रही बारिश के बीच भोपाल का बड़ा तालाब पहले ही फुल टैंक लेवल के करीब पहुंच चुका है। ऐसे में आगामी बारिश को देखते हुए जलस्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रहने की संभावना है। शहरवासियों को मौसम बिगड़ने की स्थिति में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button