भोपालमध्य प्रदेश

अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, घर के तलघर में बन रही थीं तलवारें, आरोपी गिरफ्तार

अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, घर के तलघर में बन रही थीं तलवारें, आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल, यशभारत। राजधानी के कमला नगर के बाद अब निशातपुरा पुलिस ने देवकी नगर में एक अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियारों के साथ निर्माण सामग्री जब्त की है।
​ मिली जानकारी के अनुसार निशातपुरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि देवकी नगर निवासी गोपाल विश्वकर्मा (64) अपने घर में अवैध रूप से हथियारों का निर्माण कर रहा है। सूचना की तस्दीक होने के बाद पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी के घर की घेराबंदी की। जब घर के नीचे बने तलघर की तलाशी ली गई, तो वहां का नजारा देखकर पुलिस भी दंग रह गई। आरोपी ने वहां पूरी फैक्ट्री सेटअप कर रखी थी।

​9 तलवारें और निर्माण उपकरण जब्त
​पुलिस ने मौके से 9 तैयार तलवारें बरामद की हैं। इसके साथ ही हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जैसे ग्राइंडर मशीन, ​छैनी और हथौड़ी, लोहे की धारदार पत्तियां
​कार्रवाई के दौरान जब पुलिस ने आरोपी से हथियार बनाने के लाइसेंस या किसी भी प्रकार की अनुमति के बारे में पूछताछ की, तो वह कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

​सप्लाई चेन खंगाल रही पुलिस
​निशातपुरा पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी इन हथियारों की सप्लाई किन लोगों को करता था। पुलिस को आशंका है कि शहर के कुछ बदमाशों और असामाजिक तत्वों से आरोपी के तार जुड़े हो सकते हैं। पूछताछ में कुछ बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button