भोपालमध्य प्रदेश

बड़ी खबर: फिर हुआ पुलिस पर हमला : सागर जिले के सुरखी में वारंटियों को पकड़ने गए पुलिस कर्मियों पर संदिग्धों ने किया हमला

 

सागर यश भारत संभागीय ब्यूरो/ प्रदेश में पुलिस पर हो रहे हमले की कड़ी में सागर जिले के सुरखी थाना क्षेत्र में गत सांय कथित संदिग्धों ने पुलिस पर हमला कर दिया जिससे चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस ने हमले की एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा शेष की तलाश की जा रही है। मऊगंज, इंदौर और दमोह जिले में पुलिस पर हमले के बाद सागर पुलिस पर हमले से पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है।

 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार केसली ब्लॉक के महुआखेड़ा गांव के हल्लू, रामस्वरूप, वीरेंद्र और रामजी का कोर्ट से वारंट निकला था। वारंट तामील करने गए पुलिसकर्मियों पर आरोपियों ने खेत पर एक राय होकर पत्थर-लाठी से हमला कर दिया। आरोपियों के परिवार की महिलाओं ने पुलिस को देखते ही उन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। झड़प के दौरान पुलिसकर्मियों का कुछ सामान भी गायब हो गया। पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों को पुराना आपराधिक रिकॉर्ड बताया जा रहा है।

 

घटना के संबंध में बताया गया कि गुरुवार की शाम सुरखी थाने के प्रधान आरक्षक प्यारेलाल और आरक्षक बृजेंद्र अपराधियों को पकड़ने महुआखेड़ा गांव गए थे। इसी दौरान महिलाओं सहित 7-8 आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर, लाठी से हमला कर दिया। हमले में प्यारेलाल और बृजेंद्र को हाथ, पैर में चोट आई हैं। देर रात पुलिसकर्मियों की जिला अस्पताल में एमएलसी कराई गई। एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा, सुरखी थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस राजकृष्ण और एसआई सत्यव्रत धाकड़ भी मौके पर पहुंचे।पुलिस टीम पर हमले की सूचना के बाद अन्य पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर एकआरोपी रामस्वरूप को पुलिस ने गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है।

 

एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने यश भारत के संभागीय ब्यूरो को बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश चल रही है। जिले के विभिन्न थानों की पुलिस देर रात तक आरोपियों की तलाश में जुटी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App