टक्कर लगते ही सड़क पर गिरे दंपति, पत्नी की मौत
जानकी नगर मोड़ पर लापरवाही में हुआ दर्दनाक हादस

सुबह पत्नी को बाइक से लेकर जानकी नगर लेकर जा रहे व्यक्ति की बाइक को सामने से आ रहे बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपत्ति बाइक सहित सड़क पर गिर गएए जिसमें महिला के सिर पर एवं नाक पर चोट गई। आसपास के लोगों ने घायल महिला को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना घायल पति की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धारा अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि अस्पताल में भर्ती अतुल प्यासी निवासी ज्योतिनगर गढ़ा ने बताया कि पत्नी श्री प्यासी जानकीनगर में आशीष चौधरी के मकान में काम करने जाती हैं। प्रतिदिन की तरह सुबह अपने घर से जानकीनगर तक पत्नी श्री को छोड़ने बाइक क्रमांक एमपी 20 एमयू 3518 से जा रहा था। एकता चौक के पहले जानकीनगर जाने वाली रोड़ की तरफ इंडीकेटर देकर जैसे ही मुड़ाए तभी एकता चौक की ओर से तेज रμतार मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एनपी 5582 के चालक ने लापरवाही पूर्वक टक्कर मार दी। बाइक की ठोकर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए। पत्नी श्री के सिरए मुंह और नाक में चोट आई और वह मौके पर ही बेहोश हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया।







