90 हजार की ऑनलाइन धोखाधड़ी : मशीन पसंद आने पर जालसाज ने लिंक सेंड कर खाते से उड़ा ली रकम

जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर के रामनगर में ऑनलाइन जालसाजी का एक मामला प्रकाश में आया है। जिसमें ठग ने बड़ी ही होशियारी से लिंक सेंड कर खाते से 90 हजार रुपय की रकम उड़ा ली। दरअसल पीडि़त को एक मशीन पसंद आई थी, जिसे खरीदने के लिए उसने गूगल सर्च कर कंपनी फोन लगाया था। जिसकी लिंक एक्सेप्ट करते ही खाते से पैसे कट गए। मामले का पता पीडि़त को तब चला जब बैंक से पैसे कटने का मैसेज आया। जिसके बाद पीडि़त ने कंपनी फोन लगाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जालसाज ने नंबर बंद कर लिया। जिसके बाद थकहार कर पीडि़त युवक ने रामपुर चौकी में रपट लिखाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर, अज्ञात जालसाज की तलाश में जुटी है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि समीर यादव निवासी आदर्शनगर रामपुर ने बताया कि गूगल सर्च करते हुए उसे एक मशीन पंसद आई। जिसके बाद उसने कंपनी सर्च कर, बात की तो कंपनी से एक युवक ने अपने आप को डारेक्टर बताते हुए फोन उठाया और मोबाइल नंबर लेकर एक लिंक सेंड की। उसने लिंक स्वीकार की। जबतक उसके खाते से रकम उड़ गयी। बात में अज्ञात जालसाज का नंबर बंद बताने लगा। सायबर पुलिस मामले में अज्ञात ठग की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।